Saturday, June 27, 2009
इंटर कौलेज आयोजन का नामकरण
Wednesday, June 24, 2009
तेरा एहसास मानो आसमाँ से बरस रहा था...
मौसम की पुकार पे गुज़र रही है शाम सामने से।।
अभी चार पल पहले ही तो मैं रिमझिम की
बस एक आवाज़ के लिये तरस रहा था,
दो पल ही गुज़रे होंगे, की ये देखता हूँ,
तेरा एहसास मानो आसमाँ से बरस रहा था,
देख सिर से पाँव तक भींगने लगे लोग सारे,
और मैं,मेरी तो आँखें तक भींग गयी थी,
शायद यही तेरी याद का वो कामयाब आँसू था,
जिसको पाके आज मैं खिलखिलाके हँस रहा था,
तेरा एहसास मानो आसमाँ से बरस रहा था...
पेड़ सारे पहले से कुछ ज़्यादा ही हरे हो गये थे,
कुछ घोंसले शायद मुझे देखकर हाथ हिला रहे थे,
आकाश मे कुछ अधबरसे बादल थे,जो बीत रहे थे,
इशारों इशारों मे मुझे भी अपने पास बुला रहे थे,
खुश और आश्वस्त सा मैं टेरेस पे टहल रहा था,
कुछ भी नही कर रहा था पर मन बहल रहा था,
एक अकेली ज़िंदगी ऐसी कितनी शामें दे जाती है,
जीवन कितना प्यारा है,सब एहसास दिला रहे थे,
कुछ घोंसले शायद मुझे देखकर हाथ हिला रहे थे...
Monday, June 22, 2009
आँखों मे जल रहा है क्यों...
जब पहली बार मेरे,
कमरे मे आई,
थोड़ा छेड़ा मुझको,
ज़रा सा मुस्कुराई,
बोली,रोज़ आती हूँ मैं,
तेरा अंधेरा फ़िर,
मेरा हो जाता है,
मुझमे खो जाता है,
मैं छू लेती हूँ तुमको,
तुम्हारे इस कमरे को,
इस कमरे मे मौजूद,
हरेक चीज़ को,
कुछ भी तो अछूता
नही मुझसे,सिवाय,
तेरी आँखों के...
छू नही सकी इनको,
आज तक,अब तलक,
दर्द की जाने कौन सी
दीवार से इनको घेरा है,
जाने क्यों आज तक,
यहाँ इतना अंधेरा है !!!
Saturday, June 20, 2009
एक सवाल ज़िंदगी से
Thursday, June 18, 2009
बी.आई.टी की रानी - बलिदान दिवस पे विशेष
बलिदान दिवस के मौके पर एक रचना आप लोगो से बाँटना चाहूँगा। सही मायने मे ये मेरी रचना नही है,सुभद्रा कुमारी जी की कविता झाँसी की रानी की एक छोटी सी पैरोडी मैने अपने कौलेज मे आयोजित एक छोटे से हास्य कवि सम्मेलन मे सुनाई थी,वो ही पेश कर रहा हूँ। हमारे कौलेज बी.आई.टी मेसरा मे एक इन-टाईम का फ़ंडा है,ये वो समय है जब तक कौलेज कि लड़कियों को अपने हौस्टल मे प्रवेश कर जाना होता है,और इसके बाद उनके बाहर जाने पर मनाही है।लड़को के लिये ऐसी कोई रोक-टोक नही है!! सबसे हास्यप्रद बात ये है की ये इन-टाईम कभी कभी 5.30 बजे भी होता है,जो की बहुत ही ज़्यादा जल्दी है। मुझे हमेशा से ऐसा लगा है की यहाँ इस प्रथा का विरोध होना चाहिये,और इसी विचार को मैने अपने कौलेज-फ़ेस्ट मे सुनाई इस रचना मे सामने रखा था,आज आप लोगो के सामने पेश कर रहा हूँ।
ये कविता समर्पित है एक ऐसी लड़की को जो बी.आई.टी मे पढ़ती है,और इन-टाईम हटवाने के लिये लड़ती है।
कविता की पंक्तियाँ :
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी,
चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,
नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,
सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवार,
महाराष्टर-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,
बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।
पैरोडी की पंक्तियाँ :
ऐडमिनिस्ट्रेशन हिल उठा,रुकी उनकी मनमानी थी,
बूढ़े बी.आई.टी मे आयी फ़िर से नयी जवानी थी,
छिनी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर इन-टाईम को करने की सबने मन मे ठानी थी,
चमक उठी सन 2k9 मे, वो तलवार पुरानी थी,
प्रोफ़ेसर और मैडम के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो बी.आई.टी वाली रानी थी।
लक्ष्मी थी,या दुर्गा थी,वो स्वयं वीरता की अवतार,
देख लड़के भी पुलकित होते,उसकी बातों के वार,
प्रोजेक्ट करना,असाईनमेंट बनाना,थे उसके प्रिय शिकार,
राँची जाना,इन-टाईम तोड़ना,ये थे उसके प्रिय खिलवार,
ये इन-टाईम की प्रथा तो,उसको बस हटानी थी,
प्रोफ़ेसर और मैडम के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वो तो बी.आई.टी वाली रानी थी।
Tuesday, June 16, 2009
काश मेरा पहला प्यार होता आखिरी भी

इसे एक कविता के रूप मे देखे,इसे गज़ल ना कहा जाये,क्योंकि उस हिसाब से पूरा काफ़िया ही गलत हो जायेगा और ये गज़ल विधा का अपमान ही होगा(वैसे भी बहर मे मैं लिखता नही)। तो बताये कैसी लगी मेरी ये "कविता" :)
Monday, June 15, 2009
मैं एक बेरोज़गार हूँ

कल देखा एक आदमी को सड़क पर,
गाड़ी के नीचे आते आते बच गया,
आदतन वो ही शब्द निकल गये मुझसे,
देखकर नही चल सकते,अंधे हो क्या?
जवाब ने पर इस बार चौंका दिया,
जनाब, आँखों से अंधा तो नही हूँ,
पर बेरोज़गार हूँ,बस अंधेरा है मेरी
आँखों के आगे,हमेशा...हर वक्त,
हाँ दोस्त...मैं एक बेरोज़गार हूँ!!
उसकी बातों का ही असर था शायद,
जो उस बेरोज़गार से पूछ पड़ा मैं,
इस अंधेपन का कुछ करते क्यों नही,
उसका बोलना,मेरा चौंकना,जारी रहा,
इलाज तो करवाना चाहता हूँ मगर,
मरीज़ इतने बढ़े की दवा कम हो गयी,
अब ज़िंदगी मे रोशनी लाने के लिये,
अंधेरे मे बस भागे चला जा रहा हूँ,
हाँ दोस्त...मैं एक बेरोज़गार हूँ !!
इसके आगे मैने कुछ नही पूछा उससे,
पर वो बोलता ही चला गया, शायद,
मेरी आँखें अब भी सवाल कर रही थी,
कहने लगा की बेरोज़गारी की ये बीमारी,
गरीबी की गंदी गलियों मे बड़ी फ़ैलती है,
ऐसे ही संक्रमण का असर हुआ है मुझपे,
अब जैसे कुछ नही दिखता,सपने भी नही,
हार नही मानी है अब तक,पर लाचार हूँ,
हाँ... हाँ दोस्त... मैं, एक बेरोज़गार हूँ !!